{"_id":"57756e974f1c1b454879b755","slug":"standstill-emergency-personnel-arrived-and-chased-upanl","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी ठप कराने पहुंचे उपनल कर्मियों को खदेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी ठप कराने पहुंचे उपनल कर्मियों को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
उपनल कमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मियों की हड़ताल से सुशीला तिवारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा रही है। इमरजेंसी और सफाई व्यवस्था बाधित करने पहुंचे उपनल कर्मियों की पुलिस-प्रशासन से तीखी झड़प हो गई है। समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपनल कर्मियों को अस्पताल से खदेड़ दिया। दूसरी ओर उपनल कर्मियों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मी सोमवार से हड़ताल पर हैं। एसटीएच प्रशासन ने पुलिस को पहले से ही सूचना दे रखी थी कि कोई अनहोनी हो सकती है। बृहस्पतिवार की सुबह एसटीएच में सफाई करने लगभग आठ कर्मी पहुंचे थे। ये सभी उपनल के थे। सफाई कर्मियों को रोकने के लिए उपनल के अन्य हड़ताली कर्मी पहुंच गए। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अन्य हड़ताली कर्मियों को एसटीएच प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया मगर उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
इस बीच हड़ताली कर्मियों की पुलिस-प्रशासन से झड़प भी हुई। कोतवाल राम सिंह मेहता ने हड़ताली कर्मियों को चेतावनी दी कि अगर किसी मरीज के साथ कोई अनहोनी हो गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। हड़ताली कर्मियों के न मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें एसटीएच परिसर से खदेड़ दिया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि स्वेच्छा से काम करने वालों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। काम कर रहे कर्मियों के साथ किसी ने जबरदस्ती की तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर उपनल कर्मियों ने बुद्ध पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि नियमितीकरण की मांग जायज है। शांति से प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर सरकार ने लाठी चलवाई। कर्मियों को विधायक बंशीधर भगत, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, उक्रांद ने समर्थन दिया। उपनल कर्मियों ने जुलूस निकालने की अनुमति मांगी मगर कोतवाल ने अनुमति नहीं दी। उपनल कर्मी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देना चाहते थे मगर समय नहीं मिल पाया। कर्मी शुक्रवार की सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देंगे।
===========
ड्यूटी का समय बढ़ाया
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत नियमित एवं संविदा कर्मियों के ड्यूटी का समय बढ़ा दिया गया है। नियमित एवं संविदा कर्मी अब आठ की जगह 12 घंटे की ड्यूटी करेंगे। अस्पताल में मरीजों को सुचारु इलाज समेत अन्य सुविधाएं देने के लिए ऐसा निर्णय किया गया है। हालांकि निर्णय संबंधी कोई आदेश नहीं निकला है। एमएस एके डा. पांडे ने बताया कि कुछ कर्मचारी देर तक काम कर रहे हैं। दूसरी ओर ओपीडी में ब्लड सैंपल 11 बजे तक लिए गए। पर्चा बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही बाहर से आए मरीज एवं तीमारदार को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।