{"_id":"58d96d164f1c1b4e7763e6cd","slug":"staging-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रंगमंच दिवस पर ‘मातादीन दीनानाथ’ नाटक का मंचन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रंगमंच दिवस पर ‘मातादीन दीनानाथ’ नाटक का मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा उत्सव में नाटक प्रस्तुत करते कांगड़ा के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर सोमवार को रंगमंडल संस्कृति निदेशालय देहरादून के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युगमंच द्वारा शैले हॉल में प्रख्यात व्यंगकार हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित नाटक ‘मातादीन दीनानाथ’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन
नाटक में मातादीन औैर दीनानाथ को सरकारी ऑर्डर से चांद पर पुलिस व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए भेजा जाता है। मातादीन व दीनानाथ व्यवस्थाओं को ठीक तो क्या करते, अपनी भ्रष्ट प्रेक्टिस के कारण उल्टा चांद की व्यवस्थाओं का बंटाधार कर देते हैं। नाटक के निर्देशक जहूर आलम व जितेंद्र बिष्ट थे, जबकि नाट्य रूपांतर मनोज कुमार का था।
विज्ञापन
मातादीन की भूमिका भाष्कर बिष्ट, दीनानाथ की मनोज कुमार, इंसपेक्टर की दीक्षय आर्या, प्रधानमंत्री की हिमांशु पांडे के अलावा दीपक टम्टा, मनोज, दीपांशु, आशीष मेहता व अभय मेहता ने निभाई। संगीत निर्देशन नवीन बेगाना व हेमंत बिष्ट का था।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी अजय कुमार ने नाटक का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. विजय कृष्ण, केपी साह, दिनेश, हरीश राणा, राजेश आर्या, मदन मेहरा, अनिल कार्की, अनिल घिल्डियाल, मंजूर हुसैन, डॉ. मोहित सनवाल आदि रंगकर्मी थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।