{"_id":"5973b9de4f1c1b0f488b4607","slug":"stability-persists-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिरोध बरकरार, हड़ताल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिरोध बरकरार, हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
गतिरोध बरकरार, हड़ताल जारी
- फोटो : अमर उजाला
मांगों को लेकर हड़ताल पर गए टैंकर चालक भारत पेट्रोलियम के काठगोदाम डिपो के प्रबंधक को हटाने की मांग पर अड़े हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में चार सूत्रीय मांग पत्र पर पेट्रोलियम टैंकर्स एवं कंडेक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों और डीलरों के बीच समझौते का मसौदा तैयार होने के बावजूद गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है। टैंकर चालकों की हड़ताल से कुमाऊं के 60 में से 45 पेट्रोल पंप ड्राइ हो गए हैं।
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम के काठगोदाम डिपो के प्रबंधक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए टैंकर चालक शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए थे। टैंकर चालकों के हड़ताल पर जाने से कुमाऊं में भारत पेट्रोलियम के लगभग 60 में से 45 पंप ड्राई हो गए हैं। हड़ताल को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने समाधान करने के लिए शनिवार शाम को बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से चार सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था। बैठक में भारत पेट्रोलियम के टैरेटरी मैनेजर कवल जोत सिंह, सेल्स मैनेजर अमित कुमार, पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, महामंत्री चेतन बल्यूटिया के अलावा पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल और ऊधमसिंह नगर के पंप स्वामी मनप्रीत सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि थे। उपाध्याय ने बताया कि बैठक में समाधान निकाला गया।
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डिपो में दस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कैमरे ऐसे हों जिसमें साउंड भी रिकार्ड हो सके। समझौता का प्रारूप तैयार करने के बाद दो पक्षों से हस्ताक्षर करने और रविवार सुबह नौ बजे पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति करने के आदेश दिए गए।
दूसरी ओर पेट्रोलियम टैंकर्स एवं कंडेक्टर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह मेहता ने बताया कि टैंकर चालक डिपो प्रबंधक को हटाने की मांग पर अड़े हैं। डिपो प्रबंधक को हटाए बिना हड़ताल खोलने को तैयार नहीं हैं। देर रात तक भारत पेट्रोलियम के अधिकारी, पंप स्वामी समेत अन्य पक्षों में हड़ताल खत्म कराने को लेकर वार्ता जारी थी।