फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   St. Stephens, Lex International win

Nainital News: सेंट स्टीफंस, लेक्स इंटरनेशनल, बीएसएसवी (ए) जीते

Sun, 06 Aug 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
St. Stephens, Lex International win
संवाद
विज्ञापन

नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉयज की ओर से आयोजित एवं दि नैनीताल बैंक प्रायोजित 75वीं एचएन पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मुकाबले हुए जिसमें सेंट स्टीफंस, लेक्स इंटरनेशनल और बीएसएसवी (ए) ने जीत दर्ज की।


डीएसए मैदान में हुई प्रतियोगिता के तहत पहला मुकाबला सेंट स्टीफंस व सेंट एंड्रयूज भवाली के बीच हुआ। जिसमें सेंट स्टीफंस ने 4-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल और आरएसएसवी निशांत की टीम आमने सामने रहीं। लेक्स इंटरनेशनल भीमताल 7-0 से मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला बीएसएसवी (ए) और पीपीजे दुर्गापुर के बीच हुआ जिसमें बीएसएसवी ए ने 4-0 से जीत दर्ज की। रेफरी प्रेम, पवन, विपिन, सुनील, सीएल साह, अनिल, अर्जुन रहे। सोमवार को पहला मुकाबला राधा चिल्ड्रन अकादमी व बीएसएसवी (बी), दूसरा सेंट जोसेफ व ल़ॉंग व्यू के जबकि तीसरा मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed