{"_id":"630e5b6a89a4de54e47ec50f","slug":"ssb-jawans-will-conquer-mount-thelu-bhimtal-news-hld4740902156","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट थेलू की फतह करेंगे एसएसबी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट थेलू की फतह करेंगे एसएसबी के जवान
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम के जवान माउंट थेलू की चोटी फतह करने के लिए एक सितंबर को रवाना होंगे। इस अभियान का नेतृत्व भवाली के पर्वतारोहण शाखा में कार्यरत सुबोध कुमार चंदोला करेंगे।
सुबोध ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम स्थित प्रति विद्रोहिता एवं जंगल यद्ध कला पद्धति स्कूल के पर्वतारोहण शाखा की ओर से तीस पर्वतारोहियों को माउंट थेलू आरोहण के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण का अभ्यास कराने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी के गंगोत्री ग्लेशियर एरिया में स्थित पर्वत माउंट थेलू पर्वत 6002 मीटर पर स्थित है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को दल को तिरंगा और बल का ध्वज देकर ग्वालदम से विदा किया जाएगा। सुबोध ने संस्थान के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के हवाले से बताया कि कोविड के चलते पूर्व में पर्वतारोहण अभियान सुचारु नहीं हो पाया था। अब स्थिति सामान्य होने पर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल के 30 सदस्यीय पर्वतारोही दल में से 10 सदस्य माउंट थेलू पर आरोहण करेंगे और 17 सदस्यों को रक्तावन ग्लेशियर पर भविष्य में भेजे जाने वाले पर्वतारोहण अभियान के लिए अभ्यास और प्रशिक्षण दिया जाएगा। शेष तीन सदस्यों में एक कुक और दो वायरलेस आपरेटर शामिल हैं। भवाली निवासी सुबोध कुमार चंदोला के नेतृत्व में एक बार फिर माउंट थेलू पर्वतारोहण की सूचना पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर कर पूरी टीम से पर्वतारोहण पर फतह करने की उम्मीद जाहिर की है।