फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports University courses will be decided next month.

Nainital News: अगले माह तय होंगे खेल विवि के कोर्स

Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sports University courses will be decided next month.
अंतराष्ट्रीय स्टेडियम
हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए एक बार फिर उम्मीदें जग गई हैं। दो माह पहले विश्वविद्यालय के शिलान्यास की घोषणा के उपरांत यह योजना वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पत्र के बाद टल गई थी। उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने बताया कि विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अगले माह होने वाली बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। यह भी तय किया जाएगा कि प्रारंभिक चरण में कौन से कोर्स और खेल मैदान शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय से आए पत्र में वन भूमि के स्थान पर राजस्व भूमि तलाशने की बात कही गई थी। इसके चलते 29 अगस्त को खेल दिवस पर होने वाला शिलान्यास स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद खेल विभाग ने वन विभाग को पत्र भेजा था। विवि के संचालन के लिए नवंबर में होने वाली बैठक में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। - राशिका सिद्दीकी, उपनिदेशक खेल
विज्ञापन



पांच कक्ष किए गए तैयार
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पवेलियन में पांच अस्थायी कक्ष तैयार किए गए हैं। इसमें कुलपति अमित सिन्हा, कुल सचिव डाॅ. आशीष चौहान, कुलपति की विशेष कार्याधिकारी राशिका सिद्दीकी, उप क्रीड़ाधिकारी और कुलपति के सहायक विशेष कार्याधिकारी वरुण बेलवाल व वित्त नियंत्रण बीएन पांडे के कक्ष शामिल हैं। कर्मचारियों के लिए भी केबिन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब स्टेडियम के मुख्य गेट से ही होगा प्रवेश
राष्ट्रीय खेलों के बाद बंद किए गए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मुख्य गेट को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी इसी गेट से प्रवेश करेंगे। मुख्य द्वार के पास पार्किंग की झाड़ियों को हटाया गया है। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के परिजनों के वाहन इसी जगह पार्क होंगे। इससे खेल मैदानों के आगे वाहनों की भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed