फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   speeding pickup truck hit two girls riding a scooter, killing one and seriously injuring the other

Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवतियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Tue, 14 Apr 2026 05:52 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 14 Apr 2026 05:52 PM IST
सार

भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
speeding pickup truck hit two girls riding a scooter, killing one and seriously injuring the other
भावना। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर भाखड़ा पुल के मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल स्कूटी चालक भावना रावत (20) और सवार नेहा जोशी (20) को सीएचसी कालाढूंगी भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया जबकि नेहा को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

कालाढूंगी थाना के एसएसआई पंकज जोशी के अनुसार चकलुवा निवासी भावना रावत पुत्री भोपाल सिंह रावत अपनी स्कूटी यूके 04 एपी 6596 से नेहा को छोड़ने उसके घर लामाचौड़ जा रही थी। भाखड़ा पुल के मोड़ के पास सामने आई तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां उछलकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट नहीं पहनने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने दोनों को कालाढूंगी सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सक ने भावना को मृत घोषित कर दिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मार्ग पर यातायात सुचारु कराया। भावना चकलुवा स्थित फैक्टरी में कार्यरत थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed