फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special plans implemented on weekends at Kainchi Dham, Bhawali, Bhimtal

Nainital News: कैंची धाम, भवाली, भीमताल में वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Special plans implemented on weekends at Kainchi Dham, Bhawali, Bhimtal
नैनीताल। वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और शटल सेवा व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखना है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शनिवार और रविवार को क्षेत्र में वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है जिसके चलते यह व्यवस्था की गई है। अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग से हल्द्वानी भेजा जाएगा। इससे कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगे। अन्य भारी वाहनों को भवाली में मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या उन्हें रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।
विज्ञापन




शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजे जाएंगे श्रद्धालु

भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से भवाली और कैंची धाम मंदिर भेजा जाएगा। इसी तरह, नैनीताल और गेठिया मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जहां से शटल सेवा उपलब्ध होगी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सभी से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed