फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spare parts arrive before Holi, there will be no shortage of buses

Nainital News: होली से पहले पहुंचे स्पेयर पार्ट्स, नहीं रहेगी बसों की कमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Spare parts arrive before Holi, there will be no shortage of buses
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज डिपो होली पर अधिकतर यात्रियों को घर तक पहुंचाने की तैयारियों में जुट गया है। तमाम कारणों से खड़ी रोडवेज बसों को दुुरुस्त करने के लिए वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स पहुंच गए हैं। विभाग ने बसों की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में पिछले कई दिनों से स्पेयर पार्ट्स की कमी चल रही थी। इस वजह से वर्कशॉप में बनने के लिए जाने वाली बसों को कई दिन तक खड़ा रहना पड़ता था। इससे रूटों पर बस न मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। होली के त्योहार को देखते हुए वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त करने के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर कर दी गई है। होली पर रोडवेज प्रबंधन को यात्रियों से अच्छी आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दो नई बसें मिलीं
हल्द्वानी डिपो को मुख्यालय से दो नई बसें मिली हैं। इन बसों के मिलने के बाद रोडवेज को काफी राहत मिली है। बसों के रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजी कार्रवाई में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। इसके बाद इन्हें जरूरत के अनुसार रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हल्द्वानी डिपो की जितनी बसें खराब थीं, उसमें से चार को छोड़कर सभी रूटों पर चलने लगी हैं। वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर हो गई है। जल्द ही वहां खड़ी चार बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। होली पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed