फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spa centre operator arrested for prostitution in haldwani

Uttarakhand: देह व्यापार मामले में भगोड़ा संचालक गिरफ्तार, 12 जून को पुलिस की छापेमारी में हुआ था खुलासा

Fri, 24 Jul 2026 10:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 24 Jul 2026 10:51 PM IST
सार

तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Spa centre operator arrested for prostitution in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हल्द्वानी शहर के तिकोनिया स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी स्पा सेंटर संचालक राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 12 जून को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से भागने में सफल हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। करीब डेढ़ महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

विज्ञापन

पुलिस ने जून में स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान छह युवतियों का रेस्क्यू किया गया था। मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार राहुल शुक्रवार को न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करने के बाद लौट रहा था तभी हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

 

पुलिस आरोपी राहुल की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed