फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SP Traffic and Medical College principal admitted to STH

एसपी ट्रैफिक और मेडिकल कालेज के प्राचार्य एसटीएच में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP Traffic and Medical College principal admitted to STH
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। पुलिस अधीक्षक यातायात और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसटीएच में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गईं। कोरोना संक्रमित 165 मरीज एसटीएच में भर्ती हैं, जबकि 05 को आइसोलेशन में रखा है और 80 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक यातायात राजीव मोहन कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें बुधवार को प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कालेज के प्रॉचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का सीने का सीटी स्कैन किया गया था। निमोनिया के शुरूआती और हल्के लक्षण मिलने के कारण उन्हें भी भर्ती किया गया है। एसटीएच में 67 वर्षीय हल्द्वानी निवासी निवासी बुजुर्ग मरीज को 27 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही मधुमेह से ग्रस्त थे। साथ ही हृदय संबंधी पुरानी बीमारी भी थी।
विज्ञापन

इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पिथौरागढ़ निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति को 15 दिसंबर को भर्ती कराया था। मरीज को टीबी और एक फेफड़ा भी खराब था। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय बैलपड़ाव निवासी व्यक्ति को 29 दिसंबर को भर्ती कराया था, जिनकी मौत हो गई। वहीं बागेश्वर निवासी 75 वर्षीय वृद्धा को भी 29 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में बुधवार को कोविड 108 नए केस आए और 1444 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को एसटीएच से मिली छुट्टी, होम आइसोलेशन में रहेंगे
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा को बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने और बुखार के चलते एसएसपी को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी है और वह होम आइसोलेट रहेंगे। बताया कि एसोसिएट प्रो. डॉ. परमजीत सिंह के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। बाल रोग विभाग की एक पीजी भी बुधवार को कोरोना संक्रमित आई।

छह विदेशियों की रिपोर्ट निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस
हल्द्वानी। विदेश से लौटे सभी छह लोगों के सैंपल बुधवार को निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि ब्रिटेन, अमेरिका, आयरलैंड से आए छह लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को दो सैंपल भवाली और चार सैंपल हल्द्वानी से लिए गए थे। बुधवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed