उत्तराखंड: एसआईआर आपत्ति की सुनवाई के दौरान बुजुर्ग की मौत, तहसील परिसर में अफरा-तफरी
कालाढूंगी में एसआईआर प्रक्रिया के तहत आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को तहसील में सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत कालाढूंगी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालाढूंगी में एसआईआर प्रक्रिया के तहत आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को तहसील में सुनवाई के दौरान बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कालाढूंगी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वार्ड नंबर चार निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि उनके दादा इब्ने हसन (80) के नाम पर भी किसी व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी आपत्ति के निस्तारण के लिए वह सोमवार को तहसील पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल कालाढूंगी अस्पताल लेकर पहुंचे।
सद्दाम हुसैन के अनुसार चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत होने की जानकारी दी। तहसीलदार पूजा शर्मा के मुताबिक 11 बजे बुजुर्ग की आपत्ति का निस्तारण कर नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हो गया था। उसके बाद बुजुर्ग फिर किसी और के साथ आकर लाइन में खड़े थे। इसी दौरान वह गश खाकर गिर गए जिसके बाद उन्हें मौके पर ही सीपीआर भी दिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।