फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sonu was murdered in a dispute over illicit relations, the accused resident of Rampur was sent to jail, the gamchha used in the incident was recovered

अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी सोनू की हत्या, रामपुर निवासी आरोपी को जेल भेजा, घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sonu was murdered in a dispute over illicit relations, the accused resident of Rampur was sent to jail, the gamchha used in the incident was recovered
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनू सैनी को जेल भेज दिया है। उसने बताया कि उसके सोनू की पत्नी से पांच सालों से संबंध थे। इसी विवाद में उसने गमछे से गला कसकर सोनू गुप्ता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि उजाला नगर निवासी कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता (38) का शव बरेली रोड स्थित दानिश के बगीचे में 13 जून को मिला था। पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी गला कसकर हत्या की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू सैनी को आंवला गेट चौकी से गिरफ्तार कर लिया था। वह मूलरूप से रामपुर जिले के छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील शाहबाद का रहने वाला है और यहां सती कालोनी में हलवाई का काम करता है।
विज्ञापन

पूछताछ से पता चला कि शनिवार की रात सोनू गुप्ता शराब पीकर उजालेश्वर मंदिर के पास घूम रहा था। वहां सोनू सैनी को देखने के बाद सोनू गुप्ता ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू किया। कहा कि यदि उसने पत्नी से अवैध संबंध रखे तो वह उसकी हत्या कर देगा। बहस बढ़ी तो दोनों दानिश के बगीचे में चले गए। इस बीच सोनू सैनी ने अपने साथी नन्नू उर्फ नन्हें अंसारी और कुंवर सैनी को भी वहां पहुंचने को कहा। फिर सैनी ने सोनू गुप्ता को जमीन पर पटककर अपने गमछे से उसका गला कस दिया, जिससे सोनू गुप्ता की मौत हो गई। इस बीच नन्हें अंसारी और कुंवर सैनी भी वहां पहुंचे लेकिन वहां का नजारा देखकर भाग गए। सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा, जींस पैंट और कमीज बरामद कर ली। शव छिपाने पर पुलिस ने धारा 302 के साथ धारा 201 भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों की भूमिका की भी जांच होगी
हल्द्वानी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि इस मामले में सोनू सैनी के दोनों साथियों और पत्नी की भूमिका की भी जांच होगी। मौके पर जाने के बाद भी सोनू सैनी के दोनों साथियों ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

सोनू गुप्ता के पिता के साथ काम किया था
हल्द्वानी। गिरफ्तार सोनू सैनी ने बताया कि वह सोनू गुप्ता के पिता तेजपाल के साथ हलवाई का काम करता था। इस कारण उसका सोनू गुप्ता के घर आना-जाना था। पांच साल पहले उसकी सोनू गुप्ता की पत्नी से नजदीकियां बढ़ी थीं। सोनू गुप्ता के बड़े भाई सर्वेश गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी सोनू सैनी के आने-जाने पर एतराज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed