फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sons leader in the electoral chessboard "sport" created Vanguard

नेता पुत्रों ने चुनावी बिसात में ’खेल‘ को बनाया मोहरा

Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
अरिविंद उपाध्यााय
अरिविंद उपाध्यााय Updated Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

जब बिसात ही चुनाव की बिछी हो तो मोहरा किसी को भी बनाया जा सकता है और मोहरा कोई भी हो सकता है। नेता पुत्रों के लिए इसी बिसात पर अब फिलहाल ’खेल’ मोहरा है। खेल युवाओं को पसंद है और नेता पुत्रों की कोशिश युवाओं को अपने से जोड़ने की है।

विज्ञापन


लिहाजा, मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत फुटबॉल मैच कराने में जुटे रहे। अब वित्त मंत्री के बेटे सुमित ने तो एक कदम और आगे बढ़ा दिया।  हाल यह हुआ कि जिला क्रिकेट संघ ने युवाओं के हाथ में गेंद और बल्ला पकड़ाने की बजाय उनको हॉफ मैराथन के नाम पर दौड़ा और दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि वीरेंद्र रावत के फुटबॉल आयोजन को खास भीड़ नहीं मिल पाई थी। शायद सुमित ने इसी से सबक लिया।

प्रदेश के कांग्रेस के आला नेताओं के बेटे खेल के बहाने युवाओं में मेल बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं। सीएम के बेटे वीरेंद्र रावत ने प्रदेश में पिछले माह फुटबाल मैच कराकर युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनायी। इस खेल में भीड़ अपेक्षा से काफी कम आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के बाद हल्द्वानी एफटीआई  में सरकारी संसाधनों से फुटबाल मैच कराया गया। मैच में कुमाऊं के प्रत्येक जिलों की टीमों ने भाग लिया लेकिन खेल में आयोजन से नाराज ऊधमसिंह नगर सहित दो जिलों की टीमों ने विरोध जताया।

मुख्यमंत्री के ही बेटे आनंद रावत ने परंपरागत खेलों के बहाने युवाओं में पैठ बढ़ाने की कोशिश मेें जुटे हैं। आनंद अब कुमाऊंनी में क्विज कराने की तैयारी में हैं।  

अब एक कदम आगे बढ़ते हुये वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश युवाओं का दिल जीतने की कोशिश में हैं। बस बात इतनी सी है कि सुमित ने युवाओं के हाथ में गेंद और बल्ला पकड़ाने की बजाय उन्हें दौड़ाना बेहतर समझा।


सुमित वैसे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और हॉफ मैराथन का आयोजन भी जिला क्रिकेट संघ ने ही किया। इसे कहते हैं नहले पर दहला। क्रि केट में कुछ ही खिलाड़ी जुट पाते, पर हाफ मैराथन में तो भाग लेने वाले कई हो सकते हैं। इसका नजारा दिखाई भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed