{"_id":"59bc38ca4f1c1b91688b4de7","slug":"son-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता को चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Amazing policewoman tackles knifeman to the ground in one smooth move
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नशे के आदी एक किशोर ने स्मैक खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर पिता को चाकू से हमला कर दिया। परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंचे। लेकिन रात तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। शेरवानी क्षेत्र निवासी एक किशोर ने शुक्रवार शाम अपनी मां से रुपये मांगे। पिता ने उसे नशे का आदी बताकर रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए किशोर ने घर में रखे चाकू से पिता पर हमला कर दिया। हमले में चाकू पिता की छाती पर लगा, जिससे पिता मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
इस हरकत से हतप्रभ उसके माता-पिता और अन्य परिजन किशोर को लेकर शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में हुई पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग पिछले कुछ समय से नशे की गिरफ्त में है। अपनी इसी गलत आदत के चलते नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय से उसे निकाला जा चुका है। अब वह प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है। रात तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
नैनीताल में धड़ल्ले से स्मैक बिक रही है
नैनीताल। अपराध की दृष्टि से शांत मानी जाने वाली सरोवर नगरी में भी स्मैक जैसे जानलेवा नशे के सौदागर पहुंच चुके हैं। नगर के कुछ गुप्त ठिकानों पर स्मैक धड़ल्ले से बिक रही है। शुक्रवार को नाबालिग बेटे ने पिता को चाकू मारा तो सरोवर नगरी में स्मैक की बिक्री का भी खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते डेढ़ साल से वह नशा कर रहा है। उसी के क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसे स्मैक बेचता है। पुलिस को पता चला है कि नगर में कई और युवक भी हैं जो युवाओं को स्मैक की बिक्री करते हैं।
विज्ञापन