फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Soldiers, their poles, hat fear of theft

सिपाहियों को अपने डंडे, टोपी चोरी होने का डर

Fri, 03 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Fri, 03 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Soldiers, their poles, hat fear of theft

समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी भरकम पुलिस महकमा बना है। पुलिस के ऊपर लोगों का इतना भरोसा रहता है कि वह अपनी हर छोटी-बड़ी चोरियों आदि अपराध में पुलिस से मदद मांगता नजर आता है, लेकिन जरा सोचिए यदि पुलिस वालों को ही ‘चोरी’ का डर सताए तो...। जी हां रामनगर की पुलिस का हाल तो कुछ ऐसा ही है। यहां के सिपाही अपने डंडे के ‘चोरी’ होने के डर से परेशान हैं। इनके डंडे को ‘चुराने’ वाले भी कोई और नहीं बल्कि इन्हीं के अपने साथी है। अब ये लोग अपनी समस्या आखिर किससे कहें? तो हल भी इन सिपाहियों ने खुद ही ढूंढ लिया है रंग-बिरंगा सेलो टेप डंडे पर लपेटकर।

विज्ञापन



रामनगर कोतवाली के किसी सिपाही की कभी टोपी गायब हो जाती है तो कभी किसी का डंडा। शहर के सिपाहियों के डंडों पर इन दिनों आपको नीले या सफेद रंग का सेलो टेप खूब लिपटा मिले तो समझ लीजिएगा कि उसे अपने डंडे के ‘चोरी’ होने का डर है। बृहस्पतिवार को ऐसा ही वाकया एसडीएम कोर्ट में देखने को मिला। जब संबंधित सिपाही से पूछा गया कि ये रंग-बिरंगे सेलो टेप डंडे पर क्यों लगाए हैं तो तपाक से सिपाही का जवाब मिला चोरी हो जाता है भाई। इसलिए ऐसा करना पड़ता है। अब अपना डंडा किसी और साथी के पास देखो तो मांगों भी कैसे। इसलिए रंग-बिरंगा सेलो टेप लगाकर निशानी बना ली है।
विज्ञापन


मैंने नीला सेलो टेप लपेटा है तो किसी ने सफेद सेलो टेप। इस सिपाही को दास्तां सुनाते देख दूसरे सिपाही से भी नहीं रहा गया और उसका दर्द भी जुबां पर आ गया, मेरी तो दो-दो टोपियां चोरी हो चुकी हैं। उनकी खोज आज भी कर रहा हूं, लेकिन अभी एक भी नहीं मिली है। जरा सोचिए! इन सिपाहियों की भी कितनी अजीब समस्या है। हंसी भी आती है कि पुलिस वालों को अपने ही साथियों से डंडे या टोपी चोरी होने का इतना डर है कि अजीबोगरीब तरीके अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed