{"_id":"579b9a624f1c1ba61521e466","slug":"social-welfare-department-extended-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग का बढ़ा कुनबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग का बढ़ा कुनबा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग नौ माह के इंतजार के बाद समाज कल्याण विभाग का कुनबा बढ़ गया है। समाज कल्याण विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से लेकर कनिष्ठ सहायक तक 175 पद मिनिस्टीरियल संवर्ग से सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने समाज कल्याण विभाग का कुनबा बढ़ाने के लिए 05 दिसंबर 2015 को शासन को प्रस्ताव भेजा था। धानिक के प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। समाज कल्याण विभाग की सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख की ओर से शुक्रवार को शासनादेश जारी हुआ।
विज्ञापन
नए ढांचे में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 03, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 17, प्रशासनिक अधिकारी के 18, प्रधान सहायक के 32, वरिष्ठ सहायक के 49 और कनिष्ठ सहायक के 56 पदों पर स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
सभी कर्मियों को 13 जिलों के अलावा अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग समेत अन्य जगह पर नियुक्त किया जाएगा। धानिक ने बताया कि कर्मियों को प्रोन्नत किया जाएगा।