फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sobbing daughters of Devbhoomi

Nainital News: सिसक रहीं देवभू्मि की बेटियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sobbing daughters of Devbhoomi
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। कहीं बालिका के साथ दुष्कर्म हो रहा हैै तो कहीं सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो शेयर करके अभद्र टिप्पणी की जा रही है तो वहीं सरेशाम एक महिला के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। आरोपियों का दुस्साहस इतनी बढ़ गया है कि कोतवाली और एसएसपी आवास से कुछ ही दूरी पर महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पति को आरोपियों ने पीट दिया। ये घटनाएं बतातीं हैं कि महिलाओं के प्रति पुरुष समाज की सोच अभी भी दोयम दर्जे की है। साथ ही महिलाओं के लिए और भी सतर्क पुलिस व्यवस्था की जरूरत है।
विज्ञापन

हल्द्वानी। चचेरे भाई ने अपनी ही 10 साल की बहन के साथ दो बार दुष्कर्म किया। मामला पहले राजस्व पुलिस में दर्ज किया गया, बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

काठगोदाम पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र से सटे राजस्व क्षेत्र में एक युवक ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने पहली बार जब दुष्कर्म किया तो परिवार वालों ने लोकलाज के भय से इसकी शिकायत राजस्व पुलिस से नहीं की। बाद में दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया। आरोपी युवक ने तब दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही थी लेकिन उसकी हरकतें कम नहीं हुईं। इसके बाद फिर से उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे को काठगोदाम थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो शेयर करके एक आरोपी ने गलत टिप्पणी और भद्दे कमेंट्स किए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका सोशल मीडिया पर अकाउंट है। कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो को शेयर किया और साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी की। अन्य लोग उस पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणियां कर रहे हैं। महिला ने बताया कि इस वजह से उसे काफी मानसिक परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने काठगोदाम पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---------
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ टहलने निकले थे। इसी समय कार सवार युवकों ने उसकी पत्नी पर अश्लील कमेंट किया जिसका उसने विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
---------
सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।-भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed