फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   So the sports department will take charge of the DSA grounds.

Nainital News: तो खेल विभाग संभालेगा डीएसए मैदान का जिम्मा

Tue, 16 Jan 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
So the sports department will take charge of the DSA grounds.
नैनीताल। डीएसए मैदान में नियमों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार मैदान का जिम्मा जिला खेल विभाग को देने की तैयारी है। मंगलवार को पालिका की ओर से खिलाड़ियों की बेहतरी समेत अन्य मुद्दों पर बुलाई बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है। बैठक में जिला क्रीड़ा संघ, खेल संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन के दौरान पोलो आदि खेलों के प्रसिद्ध मैदान में क्रीड़ा गतिविधियों के लिए जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) का गठन हुआ था लेकिन पालिका से मिली लीज का नवीनीकरण नहीं हो पाया। लगभग दो दशक पूर्व लीज समाप्त हो गई। इधर बीते दो वर्ष से बिना नवीनीकरण के संस्था चल रही थी। इससे संबद्ध संस्थाओं का तो पंजीकरण तक नहीं था। बीते साल अगस्त में संस्था का पंजीकरण और नवीनीकरण हुआ। डीएम के आदेश पर पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी को एक माह में क्रीड़ा संघ के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इधर, जिला खेल विभाग ने मल्लीताल मैदान में उन्हें भी खेल की जिम्मेदारी व प्रबंधन के लिए आवेदन दिया है। इसी क्रम में प्रभारी ईओ और प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने बैठक बुलाई है। ईओ राहुल आनंद का कहना है कि डीएम के आदेश पर खेल संस्थाओं के साथ ही मैदान का उपयोग करने वाली संस्थाओं समेत जन प्रतिनिधियों और अन्य की बैठक में खिलाड़ियों की बेहतरी और मैदान के प्रबंधन पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed