फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snwasini episode government lesson: CM

संवासनी प्रकरण सरकार के लिए सबक : सीएम

Fri, 01 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 01 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि देहरादून का संवासिनी प्रकरण सरकार के लिए एक सबक है। उन्होंने कहा कि संवासनियों को बेहतर माहौल और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लिहाजा चुनाव की बात वह चुनाव का माहौल तय होने के बाद करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि संवासनियों की देखरेख में शुरू से ही लापरवाही हुई है। इसके चलते यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि मामला उजागर होने के बाद सरकार ने एक आईएएस अधिकारी को व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम सौंपा है, इसके चलते संवासनियों की स्थिति में सुधार और उन्हें बेहतर माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि औसतन साल में दो संवासनियों की मौत हुई है, जो गंभीर मामला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसी स्थिति नहीं होगी क्योंकि सरकार की ओर से उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जंगली जानवरों के आतंक और खत्म होती खेतीबाड़ी के सवाल पर सीएम ने कहा कि सरकार फसलों को बचाने के लिए हैज फैसिंग और सोलर फैसिंग करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed