{"_id":"61ec5e1765800b7b3043948b","slug":"snowfall-in-nainital-nainital-news-hld4517044162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात, निचले इलाकों में रूक रूक कर हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात, निचले इलाकों में रूक रूक कर हुई बरसात
विज्ञापन
नैनीताल में शनिवार को हिमालय दर्शन क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर शनिवार को नैनीताल में पांचवीं बार हिमपात हुआ लेकिन इस बार भी हिमपात केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित रहा। मौसम खराब होने के कारण शहर में सैलानियों की आवक भी कम रही। कुछ ही सैलानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे।
शुक्रवार से ही नैनीताल में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब था और दोपहर एक बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किलबरी, हिमालय दर्शन और पंगूट आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के आसपास हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। हिमपात, बारिश और कोहरे के कारण नगर में कड़ाके की ठंड रही।
केएमवीएन के केव गार्डन में मात्र 55 सैलानी पहुंचे। जबकि चिड़ियाघर में 150, वाटर फाल में 134 और हिमालयन बाटनिकल गार्डन में दिनभर में 21 पर्यटक ही पहुंचे। रुक रुककर हुई बारिश के कारण नैनीझील में नौकायन भी नहीं हुआ। इक्का दुक्का नौकाएं ही झील में नजर आई। घुड़सवारी समेत अन्य गतिविधियां भी ठप रही।
विज्ञापन
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि नैनीताल का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि 24 घंटे में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नैनीझील का जलस्तर नौ फुट डेढ़ इंच है।