फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow in the Kaliyatop of Munsiyari

मुनस्यारी के खलियाटॉप में हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Snow in the Kaliyatop of Munsiyari
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि के बाद दूसरे दिन धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया। जिले में सबसे अधिक डीडीहाट में 27.5 एमएम बारिश हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के डीडीहाट में 27.5 एमएम बारिश, गंगोलीहाट में 21.00, बेड़ीनाग में 16.7 और मुनस्यारी में 15.2 एमएम बारिश हुई। इधर, मुनस्यारी के खलिया टॉप समेत उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार और दारमा और व्यास वैली के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी के बलाती तक भी बर्फबारी हुई। हिमपात और बारिश से ठंड बढ़ गई है। लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं। इधर, डीडीहाट समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कनालीछीना के गुड़ौली गांव में ओलों से फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। किसान पहले ही सूखे से परेशान थे। ओलावृष्टि के बाद किसानों के चेहरों में निराशा है। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं बारिश के बाद सुवालेक, मेलापानी, कुलानगाड़ सहित कई अन्य गधेरों में जल स्तर बढ़ गया है। बारिश से जलस्रोतों के जल स्तर में भी कुछ सुधार है। इससे जल संकट से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से दो घंटे बंद रहा एनएच
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के कारण कनालीछीना में एनएच दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। एनएच के बंद होने से तीन से अधिक बरातें और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ग्रिफ के पास सड़क खोलने के लिए मशीनें नहीं होने से दिक्कत हुई। पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने मौके पर मशीनें भिजवाकर सड़क खुलवाई।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बुधवार रात कनालीछीना थाने के पास भूस्खलन हो गया। एनएच के बंद होने से डीडीहाट, सिंगाली, अस्कोट, जौलजीबी, मुनस्यारी सहित कई अन्य जगहों को जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। इसमें झूलाघाट क्षेत्र से आई एक बरात और अन्य दूसरे क्षेत्र से आई बरातें फंस गईं। लोगों ने ग्रिफ को सड़क खोलने के लिए फोन किया, लेकिन ग्रिफ के पास मशीनें नहीं होने से सड़क नहीं खुल पाई। सड़क खुलने के इंतजार में सैकड़ों लोग भारी बारिश और ठंड के बीच फंसे रहे। सड़क बंद होने की सूचना पर किशन भंडारी ने अपनी जेसीबी को मौके पर भिजवाकर सड़क खुलवाई। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। एनएच को खोलने के लिए लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed