फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow in the higher Himalayan regions, rain in the lower regions

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Snow in the higher Himalayan regions, rain in the lower regions
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात तो निचले क्षेत्रों बारिश हुई। बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। बुधवार को दिन में डीडीहाट क्षेत्र में ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप और मल्ला जोहार में दो इंच बर्फबारी हुई। धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों में भी जमकर हिमपात हुआ। इसके अलावा जिले भर में बारिश हुई। बुधवार की सुबह भी जिला मुख्यालय समेत धारचूला, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित कई हिस्सों में बारिश हुई। डीडीहाट क्षेत्र में दिन में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे बागवानी और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। पिथौरागढ़ के नगरीय क्षेत्रों में बारिश के बाद रई, पंडापुल और आईटीबीपी पुल के पास जल भराव हो गया। जिस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाचनी, बंगापानी क्षेत्र में भी बारिश हुई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण एमएम में
स्थान - बारिश का विवरण
मुनस्यारी - 10.00
गंगोलीहाट - 5.5
पिथौरागढ़ - 4.0
धारचूला - 3.2
बेड़ीनाग - 2.1
डीडीहाट -1.5
फोटो विवरण-21पीटीएच11 पी- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद नजारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed