फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow in Nainital

नैनीताल में हिमपात

Mon, 09 Jan 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 09 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Snow in Nainital
नैनीताल में हिमपात - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। सरोवर नगरी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी के बाद रविवार अब तक जमी बर्फ को देखने के लिए रविवार को देश के विभिन्न शहरों से हजारों सैलानी पहुंचे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ आया, जैसा अक्सर थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर पर देखने को मिलता है। नगर के निचले क्षेत्रों में बर्फ भले ही बारिश होने से पिघल गई हो, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर अभी भी खूब बर्फ जमी हुई है। 

विज्ञापन


सैलानियों ने बारापत्थर, हिमालय दर्शन, किलबरी, पंगूट, स्नोव्यू, पॉलीटेक्निक क्षेत्र, अयारपाटा, नैना पीक, टिफिन टॉप, जू, सूखाताल समेत अन्य स्थलों पर जाकर जमी हुई बर्फ का जमकर आनंद लिया। सबसे अधिक सैलानी स्नोव्यू, किलबरी और हिमालय दर्शन में दिखे। इन दोनों स्थानों में सैलानियों ने एक-दूसरे को बर्फ के गोले मारकर और फोटोग्राफी कर दिनभर आनंद लिया। खास बात यह रही कि सैलानियों की वजह से इन स्थानों में फड़ खोखे लगाकर जीवन यापन करने वाले कारोबारी भी दिनभर व्यस्त रहे। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 22.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन


नैनीताल। पर्यटक वाहनों की बढ़ती आवाजाही की वजह से रविवार को पूरा शहर सुबह से लेकर शाम तक जाम के झाम में फंसा रहा, लेकिन जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह से फेल रही। हालत यह थी कि नगर की माल रोड, जू रोड, बिड़ला रोड, हल्द्वानी, भवाली और कालाढूंगी रोड सभी पर जाम की स्थिति रही। दूसरी ओर स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर को जाने वाले मार्गों में सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे हालांकि इन मार्गों में पुलिस के जवान जरूर खड़े थे, लेकिन यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में वह पूरी तरह से विफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल। नगर के बारापत्थर, किलबरी, पंगूट, बिड़ला आदि मार्गों पर बर्फबारी अधिक होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इन मार्गों से बर्फ को हटाने के लिए दिनभर लोनिवि की ओर से जेसीबी लगाई गई थी। बर्फबारी की वजह से संबंधित क्षेत्रों की सड़कों पर फिसलन भी काफी बढ़ गई है। 

नैनीताल। पर्यटक वाहनों की बढ़ती आवाजाही की वजह से नैनीताल के डीएसए समेत मेट्रोपोल, सूखाताल, तल्लीताल आदि पार्किंग स्थलों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। डीएसए पार्किंग तो सुबह 11 बजे ही पैक होने के बाद मैदान में वाहनों को खड़ा करना पड़ा। 


नैनीताल। नगर में चरमराती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने रविवार को नगर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 56 वाहनों का चालान कर 9500 रुपए संयोजन शुल्क वसूला। तल्लीताल क्षेत्र में 26 वाहनों का चालान कर 4400, जबकि मल्लीताल क्षेत्र में 30 वाहनों का चालान कर 5100 रुपए संयोजन शुक्ल वसूला गया। तल्लीताल में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक तथा मल्लीताल में कोतवाल अरुण कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed