फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smugling Of Smack in Kichcha

Nainital News: टीचर्स कालोनी में स्मैक का कारोबार, दंपती समेत तीन पकड़े

Sun, 14 May 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Smugling Of Smack in Kichcha
किच्छा। पुलिस ने टीचर्स कालोनी में नशे के कारोबार से जुड़े दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 63 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि कई दिनों से टीचर्स कालोनी में स्मैक और अन्य मादक पदार्थ बेचने की सूचनाएं मिल रही थीं। गश्त और सत्यापन के दौरान कालोनी की एक गली में कुछ लोगों के जमा होने का कारण पूछा तो भीड़ तितर-बितर होने लगी। शक होने पर पुलिस ने मकान के लोहे के गेट के बाहर खुले स्थान पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान वेदप्रकाश, उसकी पत्नी चंदा और किरन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर वेदप्रकाश के कब्जे से 17.20 ग्राम, किरन के पास से 27.20 ग्राम और चंदा के पास से 18.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों के तीनों के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




जमानत पर छूटा फिर बेचने लगा स्मैक

एएसपी ने बताया कि किरन का पति आनंद उर्फ ननुवा और कलुवा बरेली से स्मैक खरीद कर लाते हैं। मोहल्ले में घूमकर छोटी-छोटी बिट में स्मैक बेचते हैं। फरार ननुआ और कलुआ की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वेद प्रकाश स्मैक के मामले में एक माह पहले ही कोर्ट से जमानत पर छूटा था। वेद प्रकाश, आनंद उर्फ ननुआ और कलुआ के खिलाफ कोतवाली व पुलभटटा थाने में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संपत्ति की जांच होगी

एएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की संपत्ति की जांच की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed