फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smuggler caught after three months with the help of Facebook, now charas missing

Nainital News: फेसबुक की मदद से तीन महीने बाद पकड़ी तस्कर तो अब चरस लापता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught after three months with the help of Facebook, now charas missing
देर रात चरस तस्करी करने की आरोपी महिला के वाहन को घेरते पीड़ित पक्ष के लोग।
हल्द्वानी। कुल्यालपुरा की पूनम देवी भी कमाल की निकलीं... और पुलिस भी। तीन महीने पहले पूनम की दुकान पर 900 ग्राम चरस छोड़कर भागी महिला तस्कर का आखिरकार फेसबुक की मदद से पता लगा ही लिया। इसके बाद शनिवार को मुखानी पहुंचकर आरोपी को पकड़ भी लिया। हंगामा होने पर पहुंची हीरानगर चौकी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद थाने में चरस का पता किया गया तो वह लापता निकली। पुलिस रिकॉर्ड में बरामदगी कहीं चढ़ी ही नहीं है। पुलिस का संकट बनी इस महिला को फिलहाल नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुल्यालपुरा गली नंबर तीन निवासी पूनम देवी की किराना दुकान पर 28 जून को पहुंची एक अनजान महिला थैला छोड़कर चली गई थी। उसी में 900 ग्राम चरस थी। पूनम की सूचना पर तत्कालीन प्रभारी सीओ हल्द्वानी संगीता ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा पाई। फिर पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। इस पर पूनम ने पुलिस उच्चाधिकारियों से लेकर कुमाऊं कमिश्नर तक मामला पहुंचाया। काफी प्रयासों के बावजूद मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पूनम के कोर्ट की शरण लेने पर ही 23 अगस्त को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बावजूद पुलिस के इस मामले में सक्रिय न होने पर पूनम ने आरोपी महिला का फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया। साथ ही महिला का पता बताने वाले को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। शनिवार को पीड़िता को किसी ने जानकारी दी कि महिला मुखानी क्षेत्र में रहती है। पूनम अपने परिजनों के साथ पहुंचीं। उन्होंने कार में बैठी आरोपी महिला को पकड़ लिया। महिला को पकड़ने पर काफी हंगामा भी हुआ। आरोप है कि कार का शीशा भी तोड़ा गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। कार भी भोटिया पड़ाव चौकी में खड़ी करवा दी गई।
विज्ञापन



कहां गई 900 ग्राम चरस, अफसर भी चुप
पुलिस तीन महीनों में महिला को ढूंढने की बात कहती तो रही, मगर उसने चरस की बरामदगी नहीं दिखाई। शनिवार को जब आरोपी पकड़ में आ गई तो हल्द्वानी के पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसका कारण यह है कि 900 ग्राम चरस के जिस मामले में इतनी खींचतान हुई, वह चरस ही अब गायब है। अधिकारी भी इसके बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जांच चल रही है। महिला को नारी निकेतन भेज गया है। पूछताछ पूरी होने तक महिला को वहीं रखा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed