{"_id":"69d40564f1d673bde20bf36d","slug":"six-people-injured-after-a-balcony-collapsed-during-a-wedding-ceremony-in-kaladhungi-nainital-news-c-418-1-kdg1001-5403-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी में विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरने से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी में विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरने से छह लोग घायल
विज्ञापन
कालाढूंगी।
वार्ड नंबर तीन में विवाह समारोह के दौरान पड़ोस के मकान के छज्जे से गिरकर छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब पौने नौ बजे हुई जब वार्ड नंबर तीन में एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। बरात आने से पहले जश्न के दौरान कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े थे। इसी दौरान छज्जा अचानक टूट गया। उस पर खड़े लोग नीचे गिर गए। घायलों में 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सबीना, चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों से एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया।
पूर्व सभासद मोहम्मद दानिश ने आरोप लगाया कि 108 कॉल करने के एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची जिसके बाद वह खुद प्राइवेट वाहनों से घायलों को हल्द्वानी ले गए।
विज्ञापन
एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।