फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six-day basic training program underway

Nainital News: छह दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Six-day basic training program underway
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल स्थित मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित छह दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र तथा पंजाब से आए कुल 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आईकेएस प्रभाग की समन्वयक डॉ. रुचिका सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देश में भारतीय ज्ञान प्रणाली के सुदृढ़ अकादमिक एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। दिल्ली विश्वविद्यालय से पहुंचे डॉ. प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली बहु-विषयक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है और यह आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रो. दिव्या जोशी और प्रो. रीतेश साह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षण एवं शोध से जोड़कर उच्च शिक्षा को अधिक प्रासंगिक, समाजोन्मुखी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed