{"_id":"5925d3934f1c1b9930535c78","slug":"show-of-moon-29-and-27-will-be-first-rosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 का चांद दिखा तो 27 को होगा पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 का चांद दिखा तो 27 को होगा पहला रोजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहे रमजान की आमद के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। शाबान की 29 तारीख यानी शुक्रवार की शाम चांद दिखा तो पहला रोजा 27 मई को होगा। पिछले साल के मुकाबले रोजा इस बार कड़ा इम्तिहान लेगा। इस बार रोजा साढ़े 15 घंटे का होगा।
विज्ञापन
माहे मुबारक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मस्जिदों में नमाजियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चांद की तस्दीक के बाद रमजान की शुरुआत 27 या 28 मई से होगी। रमजान के आगाज के साथ ही साथ शुरू हो जाएगा एक माह की इबादत का सिलसिला।
विज्ञापन
रोजेदार तड़के सहरी खाएंगे और दिन भर भूखे-प्यासे रहकर शाम को इफ्तार करेंगे। पहले रोजे की सहरी करीब पौने चार बजे होगी और इफ्तार करीब सवा सात बजे होगा। शहर के मदरसों, मस्जिदों और अन्य तंजीमों की ओर से सहरी-इफ्तार के कैलेंडर बांटे जाने लगे हैं।
विज्ञापन
मस्जिदों में तरावीह की नमाज के लिए हाफिजों का चयन हो गया है। तरावीह रमजान का चांद दिखाई देने के बाद से ईद के चांद की तस्दीक होने तक हर रोज पढ़ी जाती है।
34 साल बाद जून में रखेंगे रोजे
इस बार मोमिनों को जून की चिलचिलाती गर्मी में शिद्दत के साथ रोजे रखने होंगे। यह संयोग 34 साल बाद बना है कि जून में रमजान का महीना आया हो। इससे पहले जून 1983 में रमजान का पाक महीना आया था।
दिल्ली-मुंबई में तरावीह पढ़ाएंगे शहर के हाफिज
शहर के कई हाफिज तरावीह पढ़ाने के लिए दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े महानगरों में जाएंगे। उनका चयन हो चुका है। उन्होंने तरावीह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे दिन-रात कुरान की तिलावत में मशगूल हैं। बृहस्पतिवार को वे यहां से रवाना हो जाएंगे।