फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Short-circuited restaurant fires, loss of millions

शॉर्टसर्किट से रेस्टोरेंट में आग लगी, लाखों की क्षति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Short-circuited restaurant fires, loss of millions
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर ब्लॉक के पास फास्ट फूड के रेस्टोरेंट में रविवार शाम आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से दुकानदार ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जल गया। घटना का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लोहरियासाल मल्ला निवासी दिनेश जंतवाल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उनका रेस्टोरेंट बंद था। रेस्टोरेंट से धुआं निकलता देखकर पड़ोस के दुकानदार गर्वित असवाल ने सूचना दी। अन्य दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझानी शुरू की। अग्निशमन की गाड़ी आने से पहले लोगों ने आग को काबू में कर लिया। मुखानी पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पड़ोस के दुकानदार हरीश आर्य की दुकान में भी धुआं भर गया था। दुकानदार दिनेश जंतवाल ने बताया कि इसमें दो डी फ्रिज, इनवर्टर, सीसीटीवी का सेटअप, फर्नीचर, काउंटर, आईसक्रीम, पानी की बोतलें, फाल्स सीलिंग जलकर नष्ट हो गए। आग से करीब दो लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed