{"_id":"57080b6c4f1c1b8873c81117","slug":"short-circuit-burned-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दो एकड़ गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दो एकड़ गेहूं जला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गेहूं जला
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। ग्राम पीरूमदारा में विद्युत लाइन की शार्ट सर्किट से एक किसान के गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने डीएम को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की है। ग्रामीण गविंदर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शॉर्ट सर्किट होने से उनकी गेंहू की दो एकड़ फसल नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वरना अन्य ग्रामीणों को भी फसल जल सकती थी। ग्रामीण ने खेत के ऊपर से जा रही विद्युत लाईन को हटाने और मुआवजा राशि की मांग की है।
विज्ञापन