फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sheila Mount and Sheila Mount Old Team won.

Nainital News: शीला माउंट और शीला माउंट ओल्ड टीम जीती

Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sheila Mount and Sheila Mount Old Team won.
नैनीताल। मल्लीताल स्थित खेल मैदान में नगर पालिका मनोरंजन क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय कुमाऊं कप फुटबाल प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। इसमें शीला माउंट और शीला माउंट ओल्ड ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में एनसी शीला माउंट और जीएफसी की टीमें आमने-सामने थीं। मजबूत रक्षापंक्ति और शानदार पासिंग के दम पर एनसी शीला माउंट ने जीएफसी को एकतरफा मैच में 4-0 से मैच हराया। दूसरे मुकाबले में शीला माउंट ओल्ड ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया और डीएसएफ की टीम को दो गोल से हराया। संवाद
विज्ञापन

एमएलएस की छात्रा विशाखा को मिला स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयन
नैनीताल। नैनीताल की खिलाड़ी विशाखा राजपूत ने यूपी के बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विशाखा ने 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ ही उनका चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विशाखा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में कक्षा 11 की छात्रा हैं। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार वैद्य, भूमिका, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, कैंट सीईओ तनु जाट, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिवसीय मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट कैंप का हुआ समापन
नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल की ओर से आयोजित दस दिवसीय मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट कैंप का बुधवार को एनसीसी बोट पूल में समापन हो गया है। इस शिविर में 35 सीनियर डिवीजन और 25 सीनियर विंग सहित कुल 60 कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप के अंतिम दिन नैनीझील में 17.5 किलोमीटर की साहसिक सेलिंग यात्रा पूरी की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य, ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने नौकाओं को फ्लैग-इन कर अभियान के समापन की घोषणा की। डीएसबी परिसर की कैडेट आरोही चौधरी को सर्वश्रेष्ठ एसडब्ल्यू कैडेट और कैडेट अंकित खाती को सर्वश्रेष्ठ एसडी कैडेट चुना गया। इनके अलावा विभिन्न श्रेणियों में मानवी, मनीषा, हर्षिता, गौरव मेहरा और ललित जनोटी आदि ने पुरस्कार पाया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह, कमांडर राकेश रावत, प्रो. (लेफ्टिनेंट) रीतेश साह, चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत, अमर प्रधान, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।

नैतिक मूल्यों को समझने के लिए संस्कृत का अध्ययन जरूरी

नैनीताल। संस्कृत विभाग में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही पोस्टर, निबंध और समूह गान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट ने कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा सार्वकालिक एवं सार्वभौमिक रूप से नैतिक मूल्यों के उत्कर्ष को प्रकट करती है। इन मूल्यों को गहराई से समझने के लिए संस्कृत का अध्ययन नितांत आवश्यक है। वहां पर प्रो. जया तिवारी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुषमा जोशी, डॉ. मनोज, डॉ. संदीप, भावना राणा, जगदीश, हर्षित आदि मौजूद रहे।

निबंध लेखन में विधि, पोस्टर निर्माण में रोशनी अव्वल
नैनीताल। डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में आयोजित दो दिवसीय सशक्त-वित्तीय रूप से जागरूक, वित्तीय रूप से सशक्त अभियान का समापन हो गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि वित्तीय जागरूकता आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी, कार्यक्रम के प्रायोजक व पूर्व छात्र डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बीकॉम और एमकॉम के टॉपरों को स्वर्ण पदक देने की घोषणा की। निबंध में विधि भंडारी, पोस्टर में रोशनी, प्रश्नोत्तरी में दीपांशु पालिवाल, तमन्ना व काव्या की टीम और रील निर्माण में प्रियांशु आगरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर से योगेश तिवारी, तृतीय सेमेस्टर से सानिया सिद्दीकी और छठे सेमेस्टर से संजना भगत को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. रितिशा शर्मा ने किया। यहां प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. अनीता पांडे, डॉ. स्पर्श भट्ट, डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. ममता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed