{"_id":"6a96734f286770b3fa08569c","slug":"three-year-old-girl-dies-after-being-swept-away-in-bhimtal-bypass-drain-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में दर्दनाक हादसा: नाले के तेज बहाव में बही तीन साल की मासूम, आधा किमी दूर झील किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में दर्दनाक हादसा: नाले के तेज बहाव में बही तीन साल की मासूम, आधा किमी दूर झील किनारे मिला शव
Tue, 01 Sep 2026 12:10 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 PM IST
सार
भीमताल बाईपास पर मंगलवार सुबह 11 बजे नाले के तेज बहाव में तीन साल की एक बच्ची बह गई। परिजनों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस और परिजनों ने खोजबीन की तो बच्ची का शव आधा किलोमीटर दूर झील किनारे बोट स्टैंड के पास मिला।
विज्ञापन
नाले में बहने से तीन साल की बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल बाईपास पर मंगलवार की सुबह 11 बजे नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को बहता हुआ देख परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की। पानी का बहाव तेज होने के चलते बच्ची का शव आधा किमी दूर झील किनारे बोट स्टैंड के पास पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
बच्ची की शिनाख्त पल्लवी (3) पुत्री भुवन कुमार निवासी बाईपास के रुप में हुई। पुलिस बच्ची को अचेत अवस्था में भीमताल सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर जितेंद्र ने बताया 11.30 बजे स्थानीय लोग और भीमताल पुलिस बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां बच्ची को सीपीआर और वाइटल इंजेक्शन की मदद से उठाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी हलचल शरीर में नहीं पाई गई जिस कारण बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन