फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   She reached for modeling moving Nari Niketan

माडलिंग के लिए घूम रही युवती पहुंची नारी निकेतन 

Fri, 20 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 20 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात संदिग्ध रूप से अपने र्भाई और दोस्त के साथ घूम रही युवती को पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि युवती को माडलिंग का शौक है। वह अपने दोस्त के साथ रानीबाग में घूमने के बाद कालाढूंगी चौराहे के समीप होटल का कमरा लेने का प्रयास कर रही थी लेकिन आईडी नहीं होने के कारण उसे कमरा नहीं मिल सका। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ कर युवती के दोस्त को छोड़ दिया और मजिस्ट्रेट के निर्देश पर युवती को नारी निकेतन भेज दिया है। 
विज्ञापन


पदमपुरी की रहने वाली इंटर की छात्रा बुधवार को अपने छोटे भाई के साथ पटेल चौक आई। उसने पटेल चौक में कास्मेटिक के दुकानदार को थोड़े ही समय में दोस्त बना लिया। दुकानदार गौजाजाली का रहने वाला है। दोस्ती होने के बाद युवती मैगी प्वाइंट घूमने के लिए गई। शाम होने पर युवती अपने दोस्त के साथ कालाढूंगी चौराहे के समीप होटल का कमरा तलाशने लगी, लेकिन होटल प्रबंधक ने आईडी नहीं होने के कारण उसे कमरा उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन


इस मामले में सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पटेल चौक पहुंची। पुलिस युवती के साथ उसके भाई और दोस्त को पकड़कर कोतवाली लाई। पूछने पर युवती ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहते हैं। वह अपने दादा दादी के साथ पदमपुरी में रहती है लेकिन वह दिल्ली जाने की सोच रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती के दोस्त को छोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर युवती के दादा उसके भाई को लेकर चले गए लेकिन युवती को छोड़ गए। इस बारे में एसएसआई इंदर सिंह राणा ने युवती के पिता से बात कर उनको बुलाने का प्रयास किया लेकिन पिता ने तीन दिन बाद आने की बात कही। पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर महिला पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed