{"_id":"5f8df1098ebc3eefb87df46d","slug":"shatabdi-and-ramnagar-agra-fort-will-run-from-today-operations-were-closed-since-lockdown-haldwani-news-hld4011784150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी शताब्दी और रामनगर-आगरा फोर्ट, लॉकडाउन के बाद से संचालन बंद था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी शताब्दी और रामनगर-आगरा फोर्ट, लॉकडाउन के बाद से संचालन बंद था
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम और रामनगर रेलवे स्टेशन से कई महीनों बाद शताब्दी (02040/02039) और रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055/05056) का संचालन मंगलवार (आज) से प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को खासी सुविधा होगी।
प्रदेश में मार्च में लॉकडाउन के साथ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया गया। अनलॉक प्रक्रिया के बाद काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए शताब्दी के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।
यह ट्रेन अगले आदेश तक नियमित तौर पर संचालित होगी। इसी तरह रामनगर रेलवे स्टेशन से रामनगर-आगरा फोर्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। इससे पूर्व रामनगर से रामनगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन
काठगोदाम से जाने वाली बाघ एक्स. में टिकट की बुकिंग नहीं हुई
हल्द्वानी। रेलवे ने काठगोदाम से बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। काठगोदाम से ट्रेन का संचालन 22 अक्तूबर से शुरू होना है, लेकिन इस ट्रेन में (डाउन-03020) में आरक्षण नहीं हो पा रहा है, जबकि (अप-03019) में टिकट की बुकिंग हो पा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों के चलते टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं, संभावना है कि आज से टिकट की बुकिंग होने लगेगी।