फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shaheed of Gangolihaat in asam rifles

गश्त के दौरान गिरने से गंगोलीहाट सिमलकोट महेंद्र सिंह मेहता शहीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shaheed of Gangolihaat in asam rifles
सिमलकोट गांव में शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम सिमलकोट निवासी 15 असम राइफल्स में तैनात महेंद्र सिंह मेहता गश्त के दौरान गिरने से घायल हो गए थे। करीब दो माह चले उपचार के बाद उनका निधन हो गया। शनिवार को स्थानीय रामेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जवान महेंद्र मंत्रीपुखारी इंफाल में तैनात थे। पिछले साल 28 दिसंबर को गश्त के दौरान एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था, तब से सीजा अस्पताल इंफाल में उनका उपचार चल रहा था। चार मार्च को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

15 असम राइफल के कमांडेंट परीक्षित दहिया के नेतृत्व में उन्हें सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया। देहरादून से एंबुलेंस के जरिये पार्थिव देह उनके घर गंगोलीहाट सिमलकोट तक लायी गई। शनिवार को असम राइफल्स और 15 गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों ने सूबेदार मेजर अनिल सिंह भंडारी के नेतृत्व में उनको सलामी दी। चाचा त्रिलोक सिंह और बड़े भाई शंकर सिंह ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ रहते थे असोम में
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महेंद्र सिंह मेहता परिवार सहित असोम में ही रहते थे। उनकी पत्नी ममता, बेटी पूजा और बेटा अर्पित पैतृक गांव सिमलकोट अपने पिता के पार्थिव देह के साथ अंतिम संस्कार के लिए यहां आए। महेंद्र की मौत के बाद पत्नी, बच्चों और मां भागुली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद की मां भागुली देवी बेसुध पड़ी
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेटे महेंद्र सिंह मेहता के शहीद होने से मां भागुली देवी बेसुध पड़ी हैं। उनको अपने बेटे की मौत पर बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा है। पत्नी ममता मेहता भी गहरे सदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed