{"_id":"6a4ab255f9bee2dd9e0181c8","slug":"sewage-flowing-from-a-drain-in-mallital-market-is-emptying-into-the-lake-nainital-news-c-238-1-shld1020-127861-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मल्लीताल बाजार में नाले से बह रहा सीवर झील में समा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मल्लीताल बाजार में नाले से बह रहा सीवर झील में समा रहा
Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार को मल्लीताल बाजार स्थित राम सेवक सभा के निकट नाले में सीवर बहने से कारोबारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सीवर नाले के रास्ते नैनी झील में जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बरसात के दौरान सीवर ओवरफ्लो की समस्या बार-बार सामने आ रही है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सीवर की दुर्गंध से बाजार में आने वाले पर्यटकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो झील का प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि सूचना पर दोपहर में टीम ने समस्या को दुरुस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन