{"_id":"6646ad3a57cbdfc2e207bd2a","slug":"seven-gypsies-banned-for-blocking-tigers-path-haldwani-news-c-239-1-shld1036-103295-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघ का मार्ग अवरूद्ध करने पर सात जिप्सी प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघ का मार्ग अवरूद्ध करने पर सात जिप्सी प्रतिबंधित
Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन के ग्रासलैंड में बाघ का मार्ग अवरूद्ध करने पर पार्क प्रशासन ने सात जिप्सी, चालक व तीन नेचर गाइडों पर सात दिन के लिए प्रतिबंध लगाया है।
बृहस्पतिवार की सुबह ढिकाला जोन में रामगंगा नदी पार ग्रासलैंड में पर्यटकों को बाघ दिखाने की होड़ मच गई। इस दौरान जिप्सी चालकों ने बाघ के मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। ऐसे में वन दरोगा विनोद बिष्ट ने जिप्सी चालकों की इस हरकत की शिकायत पार्क प्रशासन से की। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि बाघ का मार्ग अवरूद्ध करने पर सात जिप्सी, चालक व तीन नेचर गाइडों को सात दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है।