फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seeing the chaos in the nursing college, the chairman of the scheduled caste commission got angry

नर्सिंग कालेज में अव्यवस्थाएं देख भड़के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing the chaos in the nursing college, the chairman of the scheduled caste commission got angry
नैनीताल में नर्सिंग कालेज की छात्राओं की समस्याएं सुनते अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने मंगलवार को रैमजे परिसर में स्थित बीडी पांडे स्कूल आफ नर्सिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज में अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से उन्हें नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं को हो रही दिक्कतों की शिकायतें मिल रहीं थीं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष को किचन स्टोर में रखे गए फ्रिज में खराब सब्जियां मिलीं। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन उनसे गटर तक साफ कराता है। रोटियां भी उनसे ही बनवाई जाती हैं। गंदा पानी उपलब्ध कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कमरों के लिए बल्ब भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। यह सुन भड़के आयोग अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य सुरेंद्र वर्मा को फटकार लगाई।
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कमिश्नर दीपक रावत और डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को फोन कर कॉलेज की अव्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, शिवांशु जोशी, रीना मेहरा, रोहित भाटिया, सचिन जनोटा, पारस चंद्रा व सचिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नर्सिंग कालेज पूर्व में बीडी पांडे अस्पताल के अधीन था। हाल के वर्षों में यह चिकित्सा शिक्षा विभाग को हुआ है। कॉलेज में स्टाफ की कमी के अलावा कई दिक्कतें हैं। मैंने चिकित्सा शिक्षा निदेशक से बात की है। शासन स्तर पर पदों के सृजन की कार्रवाई चल रही है। बुधवार से कॉलेज में पीआरडी के दो जवान भी तैनात किए जा रहे हैं।
- डा. भागीरथी जोशी मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed