फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security guards respected

सुरक्षा के प्रहरियों का हुआ सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Security guards respected
हल्द्वानी में अमर उजाला एवं उजाला सिग्नस द्वारा आयोजित सुरक्षा के प्रहरी सम्मान समारोह 2022 में सम?
हल्द्वानी। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल और अमर उजाला की ओर से शनिवार को उत्तराखंड सुरक्षा के प्रहरी सम्मान 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नैनीताल जिले में तैनात उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीआईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं और अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे आयोजनों से उनका उत्साह बढ़ता है।
विज्ञापन

विधायक बंशीधर भगत और एसएसपी पंकज भट्ट ने एसआई महेश जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, दिनेश जोशी, नंदन सिंह रावत, मोहन सिंह डोबाल, लता बिष्ट, दिलीप कुमार, सीनियर एसआई प्रेम विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र जोशी, मो. आकिल, महिपाल सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, नरेश मेहरा, विपिन शर्मा, भानु प्रकाश, प्रदीप पिलख्वाल, चंद्रशेखर मल्होत्रा, सुमन राणा, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, नरेंद्र मटियाल, अरविंद, कमला कन्याल, प्रकाश सिंह धामी, ओम प्रकाश मिश्रा, चंदन सिंह नेगी, घनश्याम सिंह रौतेला, भगवान सिंह सैलाल, अजय कुमार, प्रयाग जोशी को सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्यों के सराहना की।
विज्ञापन

विधायक भगत ने कहा कि पुलिस जनता का साथ देने के लिए हमेशा तत्पर है। अपराध से लेकर यातायात नियंत्रण में पुलिस अहम भूमिका निभाती है। एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि नैनीताल में प्राकृतिक आपदाएं भी आती हैं उस दौरान पुलिस की भूमिका काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ. रूपेश कुमार सक्सेना, डॉ. रजनीश, मनोज जोशी, नीलम पांडे, आशीष कुमार थे। कार्यक्रम का संचालन डीएस मेहता और मानसी खुल्बे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed