फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Second story reciting injury marks on the back

पीठ पर चोट के निशान बया कर रहे दूसरी कहानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Second story reciting injury marks on the back
हल्द्वानी। बंदी की मौत के मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौत पिटाई के कारण हुई है। बंदी की पीठ पर चोट के निशान भी यह कहानी बयां करते हैं। हालांकि जेल प्रशासन पिटाई की बात से इनकार कर रहा है। इधर डॉक्टरों की टीम ने रविवार को वीडियोग्राफी के बीच बंदी का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडेश्वरीकाशीपुर निवासी विचाराधीन बंदी को शुक्रवार को हल्द्वानी जेल में बंद किया गया था। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी की मौत के बाद शव को मोर्चरी में लाया गया। तहसीलदार की देखरेख में पुलिस ने शव का पंचायतनामा किया गया। रविवार को वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। मोर्चरी में मौजूद साले और साढ़ू ने आरोप लगाया कि बंदी की मौत पिटाई के चलते हुई है। साले का कहना था कि गिरफ्तारी के बाद उसकाजीजा अच्छी तरह चल रहा था।
विज्ञापन

अब उसकी कमर और पीठ पर चोट के निशान मौजूद हैं। साढू़ का कहना है कि प्रमाण के तौर पर पोस्टमार्टम से पहले उसके शरीर का फोटो खींच लिया है। दोनों का दावा था कि घाव ताजा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि परिजनों ने जांच के लिए कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। इधर जेल के प्रभारी प्रहलाद मीणा का कहना था कि जेल में बंदी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई थी। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि घाव पुराना है या नया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed