फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Second death due to dengue in Haldwani

डेंगू से हल्द्वानी में दूसरी मौत: महिला की किडनी और लिवर हो चुके थे फेल, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- पहली जान गई

Sat, 12 Oct 2024 09:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 09:46 AM IST
सार

हल्द्वानी-काठगोदाम की नई बस्ती की एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। उन्हें पांच अक्तूबर को एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद डेंगू से महिला की मौत की पुष्टि बृहस्पतिवार रात की गई।

विज्ञापन
Second death due to dengue in Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी-काठगोदाम की नई बस्ती की एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। उन्हें पांच अक्तूबर को एसटीएच (सुशीला तिवारी अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद डेंगू से महिला की मौत की पुष्टि बृहस्पतिवार रात की गई। सीजन में डेंगू से यह पहली मौत है। बेटी समेत महिला के परिवार के तीन लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी इसी अस्पताल में नर्स बताई जा रही है। वह भी डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। वहीं महिला का बेटा और पति भी बुखार से पीड़ित हैं, उनके कार्ड टेस्ट भी पॉजिटिव है। अस्पताल में छह संदिग्ध और तीन पॉजिटिव समेत डेंगू के नौ मरीज भर्ती हैं।
 

48 वर्षीय इस महिला को तबीयत खराब होने पर पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर पांच अक्तूबर को एसटीएच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बुखार से पीड़ित महिला का ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही थीं। किडनी और लीवर फेल होने के साथ ही शरीर से खून भी रिस रहा था।

विज्ञापन

महिला का कार्ड-टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद एलाइजा टेस्ट भी कराया गया। प्लेटलेट्स चढ़ाने के साथ महिला को प्लाज्मा भी दिया गया। उपचार के दौरान सात अक्तूबर को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एलाइजा रिपोर्ट नहीं आने की वजह से अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत को डेंगू से होना नहीं दर्शाया। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को एलाइजा रिपोर्ट आने से पुष्टि हो गई कि महिला की डेंगू से मौत हुई है। महिला के अंतिम संस्कार के लिए पुत्र को अस्पताल से कुछ समय के लिए डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को हमारे अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया था। जीवन बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए। महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है।


-डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

दो दिन में डेंगू के सात मामले, पिछले साल 800 से ऊपर पहुंचा था आंकड़ा
नैनीताल जिले में डेंगू के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। दो दिन के भीतर डेंगू के सात मामले सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में डेंगू के चार मरीज मिले थे। इनमें एक मरीज बेस अस्पताल तथा तीन निजी अस्पतालों की ओपीडी में आए थे। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। अक्तूबर महीने में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं जिले में डेंगू प्रभावितों की संख्या 50 पहुंच गई है। बताया कि डेंगू प्रभावित जगहों पर नगर निगम के साथ फॉगिंग की जा रही है। अभी तक भर्ती 50 रोगियों में 33 दूसरी जगहों के रहने वाले हैं। पिछले साल 800 से अधिक संदिग्ध डेंगू मरीज मिले थे। इनमें पांच की मौत हुई थी। अकेले अक्तूबर महीने में ही 700 मामले आए थे।

मौसम में आ रहे सर्दी जुकाम और बुखार के रोगी
सुबह और शाम हल्की ठंड और दोपहर में मौसम गरम रहने के कारण अस्पतालों में निमोनिया, सर्दी-खांसी, बुखार और जुकाम के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। बेस अस्पताल में 1400 और सुशीला तिवारी में 1600 से अधिक ओपीडी हो रही है। जिनमें फिजिशियन की ओपीडी में पांच सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। एसटीएच के मेडिसिन विभाग के डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सही खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed