Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seats will remain unavailable on the Bagh and Ranikhet Express trains even after Diwali.

Nainital News: बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस में दीवाली के बाद भी नहीं मिलेंगी सीट

Fri, 06 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seats will remain unavailable on the Bagh and Ranikhet Express trains even after Diwali.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

धनतेरस से दीपावली तक हल्द्वानी आने वाली ट्रेनों की बुकिंग फुल है। त्योहार खत्म होते ही रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस को छोड़कर यहां से जाने वाली अन्य सभी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। शुक्रवार को काठगोदाम पहुंचने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ रही जबकि यहां से गई गाड़ियों में सीटों की उपलब्धता रही।
रेलवे की वेबसाइट पर शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार, हावड़ा, दिल्ली, जयपुर, देहरादून से आने वाली ट्रेनें नौ नवंबर तक पूरी तरह पैक हैं। इनमें रानीखेत और बाघ में सबसे अधिक 110 से लेकर 171 तक की वेटिंग चल रही है। इन दोनों गाड़ियों में दीवाली के बाद तक 12 नवंबर तक भी आने-जाने में स्लीपर से लेकर सेकेंड एसी तक की सीटें पैक हो गई हैं।
विज्ञापन

संपर्क क्रांति की बात करें तो नौ नवंबर तक यहां से जाने के लिए सीटें उपलब्ध हैं लेकिन 10 के बाद इसमें भी सीसी से लेकर एसी डिब्बे तक में सीट नहीं। दिल्ली के लिए दोपहर में चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी 15 नवंबर तक वेटिंग है। वहीं दून मार्ग पर चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस और नैनी-दून एक्सप्रेस में भी 12 नवंबर तक सीटें पैक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने चलाईं अतिरिक्त बसें
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर भी शुक्रवार को यात्रियों का लोड रहा। हल्द्वानी डिपो की ओर से यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बरेली, पीलीभीत और देहरादून मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि दिल्ली से वापसी करने वाली बसें यात्रियों से भरकर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article