फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   seat full in offline document, corporation included for Delhi

Nainital News: ऑनलाइन बसों में सीट फुल, दिल्ली के लिए निगम ने बढ़ाईं बसें

Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
seat full in offline document, corporation included for Delhi
हल्द्वानी। होली के लिए दिल्ली से लोगों का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने शुक्रवार से दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं ऑनलाइन बसों में भी वॉल्वो और एसी बसों में सीट फुल होने के बाद अब साधारण बसों में टिकटों की बुकिंग होने लगी है।
विज्ञापन


होली के त्योहार में अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। त्योहार में दिल्ली से हल्द्वानी आने के लिए लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक करा ली हैं। शुक्रवार रात की ऑनलाइन बसों में सीटें फुल हो गई हैं। अब साधारण बसों में टिकट बुक होने लगी है। दरअसल, 25 मार्च को सोमवार के दिन दिल्ली में होली की छुट्टी है। वहीं दिल्ली में शनिवार और रविवार को अधिकतर कार्यालयों में छुट्टी रहती है। इसलिए घर आने के लिए लोग शुक्रवार की शाम को ही निकल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार रात करीब 10 ऑनलाइन बसों में सीट फुल हो चुकी है। इसे देखते हुए हल्द्वानी से अब अतिरिक्त साधारण बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई हैं। शुक्रवार को करीब 25 बसें बढ़ाई गई हैं, जबकि शनिवार को बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए शुक्रवार से बसें बढ़ाकर भेजनी शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की करीब 25 अतिरिक्त बसें दिल्ली को भेजी गई हैं। बताया कि होली में निगम को अच्छी कमाई की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को दिल्ली में छुट्टी है, इसलिए शुक्रवार की सुबह दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी हैं, ताकि रात के समय यात्रियों को परेशानी न हो। बताया कि शुक्रवार को रिस्पांस अच्छा मिलने पर शनिवार को भी अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed