फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Searching for land in Russian Bypass area to build garbage recycling plant

Nainital News: कूड़ा रिसाइकल प्लांट बनाने के लिए रुसी बाईपास क्षेत्र में तलाशी जमीन

Thu, 11 Jan 2024 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 11 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Searching for land in Russian Bypass area to build garbage recycling plant
नैनीताल। नैनीताल में कूड़ा रीसाइकिल प्लांट निर्माण के लिए नगर पालिका ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को पालिका प्रशासक, ईओ व राजस्व विभाग की टीम ने रुसी बाइपास क्षेत्र का निरीक्षण कर भूमि की तलाश की।
विज्ञापन

बता दें कि 2019 में नगर पालिका व कुमाऊं विश्विद्यालय के नैनो साइंस एवं नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर की ओर से कूड़ा रीसाइकिल प्लांट की स्थापना के लिए अमृत योजना बनाई थी। योजना में केंद्र की ओर से दो किश्तों में करीब तीन करोड़ का बजट भी मिल चुका था लेकिन ग्रामीणों ने नारायण नगर में प्लांट का विरोध कर दिया था। इस कारण प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पाया था। बुधवार को पालिका प्रशासक एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, ईओ राहुल आनंद और राजस्व की टीम ने रुसी बाइपास क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने प्लांट निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किया। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि फिलहाल भूमि खोजी जा रही है। प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed