फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM met

6 को वीरपुर लच्छी में होगी महापंचायत

Sat, 04 Apr 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sat, 04 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
SDM met

दमन विरोधी संघर्ष समिति ने 31 मार्च को प्रभात ध्यानी एवं मुनीश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी ढिल्लन स्टोन क्रशर स्वामी सोहन सिंह और डीपी सिंह की अब तक गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि आंदोलन की रणनीति एवं संघर्ष को मजबूती देने के लिए 6 अप्रैल को वीरपुर लच्छी गांव में महापंचायत की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के जनवादी, वामपंथी संघर्षशील दलों एवं संगठनों के प्रतिनिधि भी भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से मुलाकात की और एक अप्रैल को एडीएम के माध्यम से डीएम नैनीताल को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रेषित ज्ञापन के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी। एसडीएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि गांव के बीचोंबीच बने कच्चे रास्ते पर भारी वाहनों और डंपरों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप खेतों एवं गूल की नपाई का कार्य शनिवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि नपाई के दौरान खनन व्यवसायियों को मौके पर नहीं आने दिया जाएगा। खेतों और गूलों का सीमांकन कर चूना डालकर निशान लगाए जाएंगे। इस प्रक्रिया को वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मनमोहन अग्रवाल, ललित उप्रेती, ललिता रावत, कमलेश कुमार, कान सिंह, गोपाल असनोड़ा, रवि लालमणी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनपुर क्रांति चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खनन माफिया को खुला संरक्षण दे रही है। इस दौरान भाजयुमो के नगर महामंत्री मनोज रावत, अप्पू मेहरोत्रा, शिशुपाल सज्वान, बबलू, राजू नैनवाल, पूरन नैनवाल, अमित, संजीव रस्तोगी, गगन कुमार, पप्पू ठाकुर, अनिल गोलिया, त्रिभुवन खाती, सोनू शर्मा, सतीश मेहता, राहुल, चंदन नेगी, योगेश बुधोड़ी, शंकर, दीपू रावत, राहुल नेगी, गणेश, पंकज सत्यवली, नीतू लखचोरा, मोहन रावत, अमित बेलवाल आदि थे।


ध्यानी पर हुआ हमला कायराना हमला : रावत
लैंसडोन विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी पर हुआ हमला कायराना हमला है। श्री रावत ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खनन एवं शराब माफिया का राज हो गया है और इन माफिया को सत्ता में बैठे कुछ लोगों का खुला संरक्षण प्राप्त है। श्री रावत ने आरोप लगाया कि माफिया द्वारा प्रतिदिन करोड़ों रुपए का खनन अवैध रूप से किया जा रहा है और माफिया इतने मजबूत हैं कि वह सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस एवं राजस्व कर्मियों पर भी हमला करने से नहीं डर रहे हैं। विधायक ने प्रदेश सरकार से मांग की कि ध्यानी पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच की जाए एवं वारदात करने वालों के साथ ही उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोश नेताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed