फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Screws on defaulters

बकाएदारों पर शिकंजा, 13.45 लाख जमा

Sun, 24 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 24 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Screws on defaulters

प्रतिबंधित पालीथिन बरामद होने के बाद भी जुर्माना जमा नहीं वाले प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम ने शनिवार को हल्द्वानी के बकाएदारों की समीक्षा की। इस बीच छह प्रतिष्ठान स्वामियों ने किश्त के रूप में 13.45 लाख का जुर्माना जमा कराया। एसडीएम ने कहा कि जुर्माना जमा नहीं करने वाले बाकी बकायेदारों के प्रतिष्ठान सीज करने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर नैनीताल जिले में पालीथिन और पाली बैग पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित पालीथिन की चेकिंग के लिए जिले के सभी नगर निकायों में टीमें बनी हैं। हल्द्वानी में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने अब तक 11 प्रतिष्ठानों में छापामारी कर पालीथिन बरामद की है। इन प्रतिष्ठानों पर प्रति पालीथिन पांच सौ रुपये के हिसाब से दो करोड़ 48 लाख 83 हजार 950 रुपये का जुर्माना लगा है।
विज्ञापन


प्रतिष्ठानों के जुर्माना जमा नहीं करने पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई। स्थानीय प्रशासन से बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी के बाद एसडीएम पंकज उपाध्याय ने शनिवार को तहसील में बकायेदारों की समीक्षा की। इस बीच विशाल मेगा मार्ट, ईजी डे, गुलाटी चिकन, चटवाल चिकन, सम्मी प्लास्टिक, शहनवाज और कमल स्वीट ने 13 लाख 45 हजार का जुर्माना जमा कराया। एसडीएम ने कहा कि बाकी बकाएदारों से रिकवरी के लिए प्रतिष्ठान सीज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रतिष्ठान स्वामियों की हैसियत की जांच
मंगल पड़ाव सब्जी मंडी स्थित शहनवाज और सम्मी प्लास्टिक की दुकानों से सर्वाधिक पालीथिन बरामद हुई थी। पांच सौ रुपये जुर्माने के हिसाब से शहनवाज पर एक करोड़ 98 लाख का जुर्माना हुआ है, जबकि सम्मी प्लास्टिक पर 13 लाख 20 हजार का जुर्माना लगा है। कोर्ट ने दोनों ही प्रतिष्ठान स्वामियों की हैसियत जांच कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि तहसीलदार को इसकी जांच सौंप दी है।

पालीथीन बकाएदारों की सूची
1- शहनवाज पुत्र सरफराज निवासी मंगल पड़ाव सब्जीमंडी - 19800005
2- शेखर जोशी निवासी मंगल पड़ाव हल्द्वानी                     -13755
3-सम्मी प्लास्टिक मंगल पड़ाव                                 -1320005
4-स्वामी एवं प्रबंधक कमल स्वीट कालाढूंगी चौराहा              -55005
5-गुलाटी चिकन तिकोनिया                                       - 103955

6- प्रबंधक विशाल मेगा मार्ट नैनीताल रोड हल्द्वानी               -2759355
7-प्रबंधक ईजीडे नैनीताल रोड हल्द्वानी                            -344305
8-कैलाश पुत्र धनीराम निवासी मंगल पड़ाव, होली ग्राउंड के पास- 11005
9- सफीक अहमद निवासी दुकान न.78 मंगल पड़ाव हल्द्वानी   -  302505
10- सुरेंद्र सिंह चटवाल, चटवाल चिकन तिकोनिया             -    7155
11- अशरफ हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन बड़ा बाजार नैनीताल      -     62500
12-मनीष पुत्र शिवराज सिंह बसंत रेस्टोरेंट तल्लीताल नैनीताल   -     10000
13-प्रवीण सिंह बिष्ट पुत्र स्व. दीवान सिंह बिष्ट मिष्ठन भंडार नैनीताल-   10000
14- दिनेश कुमार पुत्र आनंद राम निवासी ग्रीन चिली तल्लीताल नैनीताल- 10000
15- तेजपाल सिंह पुत्र केशर सिंह आनंद जर्नल स्टोर तल्लीताल नैनीताल- 10000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed