फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Screening will begin from August Blakwar camp: Negi

अगस्त से ब्लाकवार लगेंगे स्क्रीनिंग कैंप: नेगी

Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 27 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Screening will begin from August Blakwar camp: Negi
डाॅक्टरों की बैठक लेते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को नैनीताल क्लब में कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरतें तथा उन्हें जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। विभाग में नए डाक्टरों को 6 माह तक जिला अस्पताल में ही सेवाएं देनी होगी। जिससे वह पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देंगे को ट्रेड हो सके। बोले कि जिन जिला अस्पतालों में डाक्टर अधिक हैं उन्हें दूसरे जिलों के अस्पतालों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि जिला अस्पतालों में अक्सर डाक्टर आवास संबंधी सुविधा नहीं मिलने से आना नहीं चाहते इसलिए उनकी आवासों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि वह ड्रग इंस्पेक्टरों को छापेमारी के वाहन मुहैया करायें। अगस्त से ब्लाकवार स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें दो सचल वाहन होंगे।इनमें फिजीशियन, महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे मशीन, लैब तकनीशियन होंगे। कैंप में नि:शुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी तथा बड़ी बीमारी व आपरेशन वाले मरीजों को चिन्हित कर उन्हें बड़े चिकित्सालयों में इलाज हेतु भेजा जायेगा।
विज्ञापन


दूसरे माह भी उसी जगह फालोअप कैंप लगाया जायेगा। नेगी ने कहा कि बी डीपांडे महिला जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड का निर्माण किया जायेगा जिसके लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी। रैमजे चिकित्सालय परिसर से लगी भूमि में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी निर्माण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिये गये। पटवाडांगर चिकित्सालय भवन  का जीर्णोद्धार भी किया जायेगा। चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ब्लड बैंक  खोले जाने के प्रस्ताव के साथ ही रामनगर, खटीमा ब्लड बैंकों में पद सृजन करते हुये लाइसेंस प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटीमा  में नये 100 बेड के बने चिकित्सालय में चिकित्सक आवास बनाने का प्रस्ताव देने के निर्देश दिये गये। बैठक में तय किया गया कि नैनीताल के जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिल साह की संविदा में तैनाती की जाएगी। बैठक में सीएमएस डॉ. तारा आर्या ने हड्डी रोग विशेषज्ञ व ईएमओं की तैनाती शीघ्र करने पर जोर दिया। महानिदेशक डॉ. कुसुम नारियाल ने भी सभी अधिकारियों को आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक सरिता आर्या, निदेशक कुमाऊं डॉ. गीता शर्मा, सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती, यूएसनगर के डॉ. एचके जोशी, अल्मोड़ा डॉ.आरसी पंत, चंपावत के डॉ. बीएस टोलिया, बागेश्वर डॉ. जगदीश मंडल, पिथौरागढ़ डॉ. यूएस अधिकारी, डॉ. विनीता साह, डॉ. एचसी पंत, डॉ. एमएम तिवारी, डॉ. टीके टम्टा, डॉ. भागीरथी जोशी, डॉ. रश्मि पंत आदि थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed