{"_id":"6215275589a77455a32d6496","slug":"scouts-in-ramnagar-ramnagar-news-hld454474371","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबर्ड बेडेन पॉवेल का जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबर्ड बेडेन पॉवेल का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/हल्दूचौड़। स्काउट एवं गाइड के जनक रोबर्ट बेडेन पावेल का जन्मदिन ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया।
स्काउट के मुख्य शिक्षक जितेंद्र सिंह रमोला एवं रेनू डंगवाल ने समस्त विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के मुख्य उद्देश्य व्यायाम, ध्वज शिष्टाचार के विषय में विस्तृत रूप से समझाया। समस्त छात्र-छात्राओं (स्काउट एवं गाइड) ने इस अवसर प्रार्थना, झंडा गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल निदेशक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने इस अवसर पर 2019 के राज्य पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित दिए। रोबर्ट बेडेन पावेल के ध्येय वाक्य जीवन बिना रोमांच के मृत समान है को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
दूसरी ओर हल्दूचौड़ में इनोवेटिव स्काउट एवं गाइड ग्रुप ने विद्यार्थियों के माध्यम से श्रमदान किया। कौशल विकास के लिए दक्षता पदकों का प्रशिक्षण दिया गया। पर्यावरण एवं लैंगिक समानता पर राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान भुवन चंद्र पांडे, हर्षित रावत, करिश्मा बिष्ट, अंशु सक्सेना सहित शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए समाज सेवा में स्काउट की विशेष भूमिका की सराहना की। राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के प्रधानाचार्य डीएस सेंगर, उप प्रधानाचार्य बीएस रौतेला, हेम चंद्र जोशी, जेसी पांडे, प्रदीप कार्की आदि ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ईएलसी क्लब के विशेष योगदान के लिए शिक्षक गोपाल सिंह बोरा और राजेश पांडे को भी सम्मानित किया गया। ग्रुप लीडर डॉ. हिमांशु पांडे को राष्ट्रीय स्तर पर स्काउट संस्था की ओर से मैसेंजर ऑफ पीस से सम्मानित किए जाने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ऑफ द सेरेमनी के रूप में गाइड वैशाली जोशी और प्रशिक्षु अध्यापिका प्रियंका कांडपाल एवं गुंजन ने किया।