फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scientists in Aries gave information about astronomy to students in nainital

Nainital News: छात्रों ने की अंतरिक्ष की सैर, एरीज में वैज्ञानिकों ने खगोल विज्ञान की छात्रों को दी जानकारी

Sat, 24 Aug 2024 02:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:51 PM IST
सार

शुक्रवार को पूरे देश के साथ नैनीताल स्थित आर्यभट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) में भी पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। यहां वीडियो स्क्रीनिंग और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष संबंधी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Scientists in Aries gave information about astronomy to students in nainital
छात्रों ने की अंतरिक्ष की सैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन के लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर उतारा गया था। एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को पूरे देश के साथ नैनीताल स्थित आर्यभट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) में भी पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। यहां वीडियो स्क्रीनिंग और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष संबंधी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

एरीज में हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिक जीवन पांडे ने छात्रों को खगोल विज्ञान व अंतरिक्ष विज्ञान पर व्याख्यान दिया। उन्होंने खगोल विज्ञान के महत्व, आदित्य एल 1 मिशन, सूर्य एवं सौर मौसम, एस्ट्रोसेट जैसी अंतरिक्ष दूरबीन आदि विषयों पर छात्रों को जानकारी दी। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष व सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर वैज्ञानिकों से चर्चा की। एरीज की ओर से इसका लाइव प्रसारण 11 बजे से एरीज के यूट्यूब चैनल पर भी किया। वैज्ञानिक डॉ. सुवेंदु रक्षित और डॉ. वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को खगोल शास्त्र की शुरूआत, तारों व अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों सहित एरीज में स्थापित दूरबीनों व उनके प्रयोग की भी जानकारी दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: लोक सूचना अधिकारी पर दस हजार का जुर्माना, मुख्य सूचना आयुक्त ने DM को कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसबी परिसर में मनाया गया अंतरिक्ष दिवस
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में प्रथम अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। चन्द्र के स्पर्श से जीवन की अनुभूति-भारत की अंतरिक्ष गाथा थीम पर आयोजित रसायन विज्ञान विभाग में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि डायरेक्टर प्लानिंग एंड डेवलपमेंट प्रो. सुची बिष्ट ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के पीछे इसरो की मेहनत है। इस दौरान प्रो. सीमा पांडे, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. दीपशिखा जोशी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. चित्रा पांडे मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed